हमले के बाद मुंबई में अफवाहों का दिन


मुंबई।। मुंबई में बुधवार की शाम हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद महानगर में अफवाहों बाजार गरम रहा। शहर में कई जगहों पर बम मिलने की अफवाहें उड़ीं। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को नागरिकों को हिदायत दी कि वे विभिन्न इलाकों में बम पाए जाने की अफवाहों पर यकीन नहीं करें।

पुलिस कमिश्नर और प्रवक्ता निसार तम्बोली ने कहा कि इस तरह की कुछ अफवाहें उड़ रही हैं कि मुंबई के विभिन्न हिस्सों में बम पाए गए हैं। इसमें सचाई नहीं है।

उन्होंने कहा कि वर्ली, कफ परेड, प्रभादेवी, बांद्रा पूर्व, मरीन ड्राइव और एनसीपीए (नैशनल सेंटर फॉर पर्फॉर्मिंग आर्ट्स) में बम पाए जाने की अफवाहें उड़ रही हैं, लेकिन पुलिस को अब तक कोई संदेहास्पद वस्तु बरामद नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि अफवाहें भय पैदा करने के लिए जानबूझकर फैलाई जा रही हैं। जनता को इन पर यकीन नहीं करना चाहिए।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:26 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh