संसद कैन्टीन मे प्रतिबंधित, आम लोगों हर जगह उपलब्ध है कोल्ड ड्रिंक्स



कोल्ड ड्रिंक्स में कीटनाशक होते हैं जिसके कारण ये देश की संसद की कैन्टीन में पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं जबकि आम लोगों ये हर जगह उपलब्ध है. देश की संसद में कोल्ड-ड्रिंक्स पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं. इसका कारण यह है कि इन कोल्ड ड्रिंक्स में कीटनाशक पाए गए हैं जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक है.

इस बात का खुलासा संसद के इंफॉरमेशन सेल ने एक आरटीआई के जवाब में किया है.

संसद में कोल्ड ड्रिंक्स नहीं मिलते इससे साफ़ है के हमारे नेताओं को सिर्फ अपनी जान की परवाह है और देश के आम नागरिकों की जान की ज़रा भी फिक्र नहीं है.

बाज़ारों में जो कोल्ड ड्रिंक की बोतल हम और आप खरीद कर बड़े शौक से पीते-पिलाते हैं उसमें भारी मात्रा में कीटनाशक हैं. यही कारण है कि कोल्ड ड्रिंक्स को हमारी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है.

इस बात की जानकारी कई लोगों को होगी लेकिन कम ही लोग होंगे जो इस कारण से कोल्ड ड्रिंक नहीं पीते. लेकिन देश की संसद में मौजूद हमारे नेता अपनी सेहत के प्रति पूरी तरह सजग हैं. और यही कारण है कि संसद भवन के अंदर कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें नहीं परोसी जातीं. कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें संसद भवन की किसी भी कैन्टीन में नहीं मिलतीं क्योंकि ये प्रतिबंधित हैं.

हमारे नेताओं को अपनी सेहत का खूब ख्याल है और इसी कारण संसद की कैन्टीन में इनकी बोतलें प्रबंधित हैं. लेकिन इन नेताओं को शायद उस जनता के स्वास्थ्य की ज़रा भी फिक्र नहीं जो उन्हें चुन कर संसद तक भेजती है.

यही कारण है कि यह जानते हुए भी कि कोल्ड ड्रिंक्स में कीटनाशक हैं, नेताओं ने इनकी रोकथाम के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया है. नेता लोग न ही तो इन्हें बाज़ार में आने से रोक पाए और न ही कोई ऐसा कदम उठाया गया जिस से लोगो में जागरूकता आए.

लेकिन लोगों में जागरूकता लाने की जिम्मेदारी ली है जम्मू के सरदार बलविंदर सिंह ने. उन्होंने एक आरटीआई दायर करके यह जानना चाहा कि कोल्ड ड्रिंक्स संसद में क्यों प्रतिबंधित हैं.

जब जवाब सामने आया तो इन नेताओं की पोल खुल गई. इस जवाब से साफ हो गया कि हमारे नेताओं को आम नागरिकों की जान की कोई फ़िक्र नहीं है

Posted by रवि चौहान at 7:50 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh