गेंदबाजों के प्रदर्श्न्से खुश नहीं कोच डंकन फ्लेचर
7:49 pm
फ्लेचर ने पहले दिन के खेल के बाद कहा, ''गेंद स्विंग ले रही थी और वे इसके आदी नहीं थे लिहाजा सही लैंग्थ नहीं पकड़ सके. फुल लैंन्थ से गेंदबाजी करना बेहतर होता."
उन्होंने कहा, ''समरसेट के खिलाफ गेंद स्विंग नहीं ले रही थी और कई बार खुद को ढालना काफी मुश्किल हो जाता है. मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने शार्ट लैंन्थ से गेंदबाजी की."
उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स की पिच का ढलान इसका कारण हो सकता है. उन्होंने कहा, ''हो सकता है कि इसका असर पड़ा हो. इंग्लैंड में मेरे कार्यकाल के दौरान इस पर लगातार गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज भी ब्रेक के बाद इससे प्रभावित हो जाते थे."
फ्लेचर के अनुसार भारत को पहले दिन तीन विकेट लेने चाहिये थे.
उन्होंने कहा, ''हमें जहीर की कमी खली जो हमारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है. दूसरे गेंदबाजों के पास इतना अनुभव नहीं है. जहीर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और उसे तीसरा विकेट भी मिल जाता. उसका बाहर होना हमारे लिये नुकसानदेह रहा."

