पाकिस्तान के कराची में हिंसा में १० की मौत, दर्जनों घायल



पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को हुई हिंसा में कम से कम 10 लोग मारे गए और 12 से ज्यादा घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि खोगरापार इलाके में दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच आज सुबह जमकर गोलीबारी हुई . हिंसा में कम से कम 10 लोग मारे गए. रेंजर्स सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है .

मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के नेता शेख अफजल ने कहा कि पार्टी ने पुलिस से संपर्क किया लेकिन उन्होंने कहा कि इलाके में प्रवेश की अनुमति उनके पास नहीं है .

सिटिजंस पुलिस लायसन कमिटी (सीपीएलसी) के प्रमुख अहमद चिनॉय ने कहा कि शहर में स्थिति नियंत्रण में है और कानून प्रवर्तन एजेंसियां शांति कायम रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं.

जुलाई माह में शहर में जातीय, राजनीतिक और अन्य हिंसाओं में करीब 150 लोग मारे जा चुके हैं

Posted by रवि चौहान at 7:47 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh