ललित मोदी को नोटिस जारी
7:44 pm
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ब्रिटेन में स्थित कंपनी आईएमजी को 90 करोड़ रुपए के कथित संदिग्ध सौदे के संबंध में यह नोटिस जारी किया है.
ईडी के एक सूत्र ने कहा कि इंटरनेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (आईएमजी) ने आईपीएल के पहले चार सत्र में लॉजिस्टिक की जिम्मेदारी संभाली थी.
ईडी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के अंतर्गत विभिन्न आईपीएल फ्रेंचाइजी के खिलाफ कथित उल्लघंनों के जांच कर रहा है. इसके अलावा वह आईपीएल और बीसीसीआई दोनों से संबंधित विदेशी मुद्रा और प्रेषण संबंधित अपराधों तथा इससे जुड़े मुद्दों की जांच कर रहा है.
इससे पूर्व ईडी ने गुरुवार को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान रवि शास्त्री को आईपीएल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में सवाल पूछने के लिए समन भेजा था. शास्त्री अभी देश से बाहर हैं, उन्हें ट्वेंटी-20 लीग से संबंधित कुछ सवालों के जवाब में ईडी को मदद करने के लिए कहा गया है क्योंकि वह आईपीएल संचालन परिषद में शामिल थे.
शास्त्री को अगले हफ्ते मुंबई में ईडी के कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है ताकि इस मामले की जांच में तेजी आए. ईडी विदेशी मुद्रा नियमों में कथित उल्लघंन के लिए मोदी की भूमिका की जांच कर रहा है जो अभी लंदन में हैं.

