"सिंहम" को पहले ही दिन मिली भारी सफलता
मनोरंजन 7:44 pm
रुपहले पर्दे पर रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर सिंहम को पहले ही दिन भारी सफलता मिली है.
फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इस फ़िल्म के बारे में कुछ टिप्पणियां की है.
जिसके मुताबिक सिंहम कुछ रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती है.
गुजरात, राजस्थान और यूपी के कुछ सिनेमाघरों में फ़िल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने सीटियों और तालियों से इसका स्वागत किया.
अजय देवगन कॉमेडी के चोले को उतार अरसे बाद नब्बे के दशक की तरह एंग्री एंगमैन की भूमिका में दर्शकों को भा गए.
पहले दिन की ओपनिंग को ट्रेंड माना जाए तो कारोबारी लिहाज से रोहित शेट्टी निर्देशित यह फ़िल्म काफी आगे निकल सकती है.
हालांकि महनगरों में सिंहम के रिलीज़ को लेकर असमंजस की स्थिति गुरुवार रात तक रही.
सिनेमाघर मालिक शो टाइमिंग पहले से नहीं बता पाए जिसके कारण एडवांस बुकिंग पर असर पड़ा.
दूसरी ओर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में 80 से सौ फ़ीसदी टिकट बुक हैं.

