राजस्थान : अवैध शराब के 615 कार्टन जब्त



राजस्थान के सीमावर्ती बाडमेर जिले के जाखल गांव में पुलिस ने अवैध शराब के 615 कार्टन जब्त किये हैं.

बरामद शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गयी है.

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर गुरुवार को चितलवाना थानाधिकारी सहदेव चौधरी एवं सांचौर थानाधिकारी गोपसिंह देवडा के नेतृत्व में पुलिस दल ने जाखल गांव के पास सोहनलाल विश्नोई के खेत में दबिश दी. जहां ट्रक से हरियाणा निर्मित शराब के कार्टन खाली किये जा रहे थे.

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की शाम को सुरेरा के पास दो पुलिस कर्मियों ने दस चक्का ट्रक रोक लिया. उसकी तलाशी लेने पर अवैध शराब की पेटियां पाई गईं.

पुलिस के मुताबिक भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गये. पुलिस के मुताबिक जब्त की गयी शराब पडोसी राज्य गुजरात ले जायी जानी थी.

Posted by रवि चौहान at 7:42 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh