अफगानिस्तान में सैन्य अभियान में 50 से अधिक आतंकवादी हलाक
विशेष 7:40 pm
नाटो ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पाकतिका प्रांत के सार रावजा जिले में यह शिविर विदेशी आतंकवादियों और हक्कानी समूह के सदस्यों का गढ़ है.
हक्कानी समूह तालिबान और अल कायदा संगठन से जुड़ा हुआ आतंकवादी समूह है.
नाटो ने कहा कि हक्कानी समूह विदेशी लड़ाकों को अफगानिस्तान में भेजता है और देशभर में हमलों में उनके इस्तेमाल की योजना बनाता है.
गठबंधन बलों ने बताया कि इस शिविर के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद अफगान विशेष बलों समेत गठबंधन बलों ने कल रात भारी हथियारों से लैस विदेशी लड़ाकों के खिलाफ कार्रवाई की. यह कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी थी.
विदेशी लड़ाकों ने गुफाओं और मजबूत बंकरों समेत कई स्थानों से नाटो बलों पर जवाबी कार्रवाई की.

