प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में फेरबदल की संभावना



आंखो देखी संवाददाता : केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में फेरबदल की संभावना है. गांधी परिवार के करीबियों को पीएमओ में नियुक्ति की तैयारी चल रही है.

इसी के तहत गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले आला आईएएस अधिकारी पुलक चटर्जी को यहां लाया जा सकता है.

सूत्रों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में बताया कि उत्तर प्रदेश कैडर के 1974 बैच के अधिकारी चटर्जी विश्व बैंक से लौटने के बाद पीएमओ में सचिव का पद संभालने वाले हैं. वह एम एन प्रसाद की जगह लेंगे, जो विश्व बैंक जा रहे हैं, लेकिन चटर्जी के पास मंत्रिमंडल और नियुक्ति जैसे मामलों में भी अधिकार होंगे.

चटर्जी को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है और संभावना व्यक्त की जा रही है कि उनकी नियुक्ति से पीएमओ और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच बेहतर समन्वय में मदद मिलेगी.

छत्तीसगढ़ कैडर के प्रशासनिक अधिकारी बीवीआर सुब्रमण्यम के भी संयुक्त सचिव के तौर पर पीएमओ में लौटने की संभावना है. विनी महाजन की जगह लेने वाले सुब्रमण्यम संप्रग-एक के समय में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निजी सचिव रह चुके हैं.

विदेश सेवा के आला अधिकारी पंकज सरन के पीएमओ से बाहर का रास्ते दिखाने की संभावना है. पीएमओ में निदेशक स्तर का बदलाव भी संभावित है.

विदेश सेवा के आला अधिकारी और पीएमओ में निदेशक के पद पर नियुक्त सुधाकर दलेला वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में नियुक्ति के चलते पीएमओ से जा रहे हैं.

एक अन्य निदेशक आईएएस अधिकारी आशीष गुप्ता उत्तर प्रदेश लौट रहे हैं. कार्यालय में निदेशक डीपीएस संधू को विश्व बैंक भेजा जा रहा है.

इनके स्थान पर पीएमओ में असम कैडर के आईएएस अधिकारी संजय लोहिया और पंजाब कैडर के अधिकारी किशन कुमार को लाया जा रहा है.



Posted by रवि चौहान at 7:38 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh