भारती एयरटेल ने अपनी प्रीपेड शुल्क दरें 20 प्रतिशत बढ़ाई



आंखो देखी संवाददाता : भारती एयरटेल ने अपने 'एडवांटेज’ और 'फ्रीडम’ पैक की प्रीपेड शुल्क दरें 20 प्रतिशत बढ़ा दी हैं.

कंपनी ने कहा कि प्रति मिनट बिलिंग पर आधारित एडवांटेज पैक के ग्राहकों को मोबाइल फोन पर लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 50 पैसे के बजाय 60 पैसे प्रति मिनट का भुगतान करना होगा, जबकि लैंडलाइन पर लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 90 पैसे का भुगतान करना होगा.

इसके अलावा, लोकल एसएमएस के लिए एक रुपये और नेशनल एसएमएस के लिए डेढ़ रुपये का शुल्क लिया जाएगा.

कंपनी ने कहा कि मौजूदा ग्राहकों को वाउचर की समाप्ति के बाद नयी दरों से शुल्क का भुगतान करना होगा.

इसी तरह, प्रति सेकेंड बिलिंग आधारित फ्रीडम पैक के ग्राहकों से मोबाइल पर लोकल एवं एसटीडी काल के लिए 1.2 पैसे का शुल्क लिया जाएगा. नए शुल्क ढांचे की घोषणा दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, केरल और मध्य प्रदेश की दूरसंचार सर्किल के लिए की गई है.

हालांकि, सामान्य ग्राहकों जिन्होंने एडवांटेज एवं फ्रीडम पैक नहीं लिया है, उनके लिए शुल्क दरें नहीं बदली गई हैं और उनसे लोकल के लिए एक रुपये और एसटीडी काल्स के लिए डेढ़ रुपये की पुरानी दरों से शुल्क लिया जाएगा.

एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा, 'दूरसंचार संभवत: अकेला ऐसा उद्योग है जहां मुद्रास्फीति बढ़ने के बावजूद शुल्क दरों में गिरावट आती रही है जिससे लगातार मार्जिन घटता रहा है.

हालांकि, हमारे पास शुल्क दरें बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा.’

Posted by रवि चौहान at 7:34 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh