दिल्ली पुलिस ने अमर सिंह से तीन घंटे तक पूछताछ की

आंखो देखी संवाददाता : 'वोट के लिए नोट' मामले में अमर सिंह से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ पूरी कर ली है.

दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में अमर सिंह से लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की गई. इसके बाद वह मीडिया से बिना मुखातिब हुए अपने आवास चले गए.

वहीं इस मामले के दो अन्य आरोपियों सुहैल हिंदुस्तानी और संजीव सक्सेना को दिल्ली पुलिस कोर्ट में पेश करने जा रही है.

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने वर्ष 2008 के विश्वास मत परीक्षण के दौरान तीन सांसदों को कथित तौर पर रिश्वत देने के सम्बंध में पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने अमर सिंह से पूछताछ के लिए कई सवालों की लिस्ट बनाई थी.

अधिकारियों ने बताया कि संजीव सक्सेना और सुहैल हिंदुस्तानी ने सांसदों की कथित खरीद-फरोख्त के मामले में अमर सिंह का नाम लिया था.

लोकसभा में 22 जुलाई 2008 को विश्वास मत प्रस्ताव से ऐन पहले नोटों की गड्डियां लहराई गई थी.

सपा नेता और भाजपा सांसदों के बीच सम्पर्क करने में कथित तौर पर अहम भूमिका निभाने वाले सुहैल ने अमर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इस घोटाले के पीछे मुख्य तौर पर उन्हीं का हाथ है.

सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है.

Posted by रवि चौहान at 7:30 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh