शारीरिक दंड देने से बिगड़ जाता है बच्चा



एक नए शोध से पता चला है कि बच्चों को शारीरिक दंड देने से उनका स्वभाव बिगड़ जाता है.

अगर आप अपने बच्चों को सुधारने की दृष्टि से उसके साथ मार पीट करते हैं तो अपने व्यवहार पर ध्यान दीजिए क्योंकि एक नए शोध के मुताबिक बच्चों को शारीरिक दंड देने से उनका स्वभाव बिगड़ता है.

बच्चों को शारीरिक दंड देने से उनकी भावनात्मक बुद्धिमत्ता और प्रबंधन कार्य करने की क्षमता कम होती है.

भावनात्मक बुद्धिमत्ता और प्रबंधन कार्य करने की क्षमता लोगों को तत्क्षण सोचने और जरूरत के अनुसार अपने व्यवहार को परिवर्तित करने में मदद करती है.

शोधकर्ताओं के अनुसार अगर बच्चों को लगातार शारीरिक दंड दिए जाएं तो उनमें प्रबंधन कार्य करने की क्षमता कम होने लगती है जिससे बच्चों में अनुशासनहीनता आती है.

कुछ वक्त तक पिटाई की डर से भले ही वह उन नियमों को मानें लेकिन आग चलकर वह समझ नहीं पाते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है.

मुख्य शोधकर्ता मांट्रियल के मैकगिल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर विक्टोरिया तलवार का कहना है कि यह शोध दर्शाता है कि शारीरिक दंड बच्चों के व्यवहार और उनके सीखने के तौर तरीके को सुधारता नहीं है.

Posted by रवि चौहान at 8:11 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh