लापता युवक का कंकाल मिला


हस्तिनापुर : गांव रानी नंगला से पिछले सप्ताह लापता हुए युवक का शव कंकाल के रूप में शनिवार को गणेशपुर के जंगल में पड़ा मिला। परिजनों ने कपड़े, जूते और दांतों से शव की शिनाख्त की। बता दें कि 23 जुलाई को रानी नंगला निवासी 21 वर्षीय बबलू उर्फ मोटा पुत्र जगपाल को गांव का ही बोस पुत्र रिशपाल घर से बुलाकर ले गया था। बबलू घर नहीं लौटा तो परिजनों ने बोस से पूछताछ की, लेकिन उसने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। 28 जुलाई को परिजनों ने इसकी सूचना थाने पर दी थी। जब पुलिस बोस के घर पहुंची तो वह फरार हो गया। शनिवार को ग्रामीण परिजनों के साथ बबलू को खोज रहे थे। इसी दौरान गणेशपुर के जंगल में भीम पुत्र केदार त्यागी के खेत में एक शव का कंकाल मिला। पास में पड़े कपड़े-जूते और मृतक के टूटे दांतों से परिजनों ने उसकी शिनाख्त बबलू के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवकके भाई सुनील पुत्र जगपाल ने बोस पुत्र रिशपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है

Posted by रवि चौहान at 8:19 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh