संगकारा ने लगाई श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को फटकार


लंदन। श्रीलंका टीम के अहम बल्लेबाज कुमार संगकारा ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधते हुए इसे टीम में 'मतभेद, निराशा और अविश्वास' फैलाने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा कि श्रीलंका क्रिकेट [एसएलसी] पैसा कमाने वाली संस्था बन गई है।

संगकारा ने यहां 'एमसीसी स्पीरिट आफ क्रिकेट काउड्रे लेक्चर' में श्रीलंका क्रिकेट को भ्रष्टाचार के लिए लताड़ लगाई और संकेत दिए कि सिर्फ दो साल कप्तान रहने के बाद उन्हें इस पद को छोड़ने के लिए बाध्य किया गया। संगकारा ने बताया कि 1996 में विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में आस्ट्रेलिया पर मिली जीत देश की राष्ट्रीय एकता के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षण था। लेकिन इस ऐतिहासिक क्षण के बाद श्रीलंका क्रिकेट में काफी बदलाव आ गया। उन्होंने कहा कि देश का क्रिकेट बोर्ड 'ईमानदार व्यक्तियों द्वारा चलाई जा रही स्वयंसेवकों की अगुआई वाली संस्था से लाखों डालर की संस्था में बदला गया है जो तब से मुश्किलों में घिरी है।'

संगकारा ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के मौजूदा इंग्लैंड दौरे के बीच सनथ जयसूर्या की टीम में शामिल करने के विवाद को और हवा दे दिया। हालांकि पूर्व कप्तान ने अपने भाषण में जयसूर्या का नाम नहीं लिया लेकिन नाराजगी जताई कि कैसे देश के इस मौजूदा सांसद को एकमात्र ट्वंटी-20 और पहले एकदिवसीय के लिए टीम में शामिल किया गया। 41 वर्षीय जयसूर्या सत्तासीन पार्टी यूपीएफए के सांसद हैं। इस पूर्व कप्तान ने उनके देश में खेल जिस दिशा में जा रहा है उस पर चिंता जताई।

एक घंटे लंबे भाषण में उन्होंने कहा, 'टीम के अंदर के खिलाड़ी ही खुद बोर्ड के अंदर सत्ता के खेल में शामिल हो गए हैं। सत्ता हासिल करने वाले अधिकारी अपने हित के लिए खिलाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभी बोर्ड की राजनीति से टीम में मतभेद, निराशा और अविश्वास की स्थिति भी पैदा होती है।' संगकारा ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट के लिए जवाबदेही नहीं होना मुश्किलें पैदा कर रहा है और यही कारण है कि बोर्ड को स्थायी प्रशासन नहीं मिला। उन्होंने कहा, 'सत्ता की जंग में प्रशासन की जवाबदेही और पारदर्शिता और काम में विश्वसनीयता जैसी चीजें खो गई हैं जिसके कारण श्रीलंका क्रिकेट के पास स्थायी प्रशासन नहीं है।' संगकारा ने कहा, 'अध्यक्ष और चुनी हुई कार्यकारी समिति आती है और चली जाती हैं। सरकार द्वारा चुनी हुई अंतरिम समिति की नियुक्ति होती है और फिर इसे भंग कर दिया जाता है।'

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:03 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh