चौथी सीरीज जीतने की कोशिश में भारत


नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम का चिर प्रतिक्षित इंग्लैंड दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम समरसेट के खिलाफ तीन दिन के क्रिकेट मैच के साथ इस दौरे का आगाज करेगी लेकिन उसका ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चौथी टेस्ट सीरीज जीतने पर होगा।

मौजूदा सीरीज में दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत 21 जुलाई से क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स से होगी। यह टेस्ट इतिहास का 2000वां मैच होगा। दोनों टीमें वर्ष 2002 के बाद पहली बार चार मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेंगी। वर्ष 2008 में दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज हुई थी, जिसमें इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी। उस टेस्ट सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत हासिल की थी। यह वही सीरीज थी जो मुंबई पर हुए आतंकवादियों के हमले के कारण अधूरी रह गई थी। बाद में इंग्लैंड की टीम ने भारत लौटकर वन डे सीरीज खेली थी।

इससे पहले भारतीय टीम ने वर्ष 2007 में इंग्लैंड दौरा किया था। इस टेस्ट सीरीज में तीन मैच खेले गए थे, जिसमें भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। 2005 और 2002 में क्रमश: तीन और चार टेस्ट मैचों की सीरीज हुई थी लेकिन ये सीरीज 1-1 से बराबर रही थीं। वर्ष 2001 में इंग्लिश टीम भारत दौरे पर आई थी। उस दौरे में तीन टेस्ट मैच खेले गए थे, जिसमें भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। छह वर्ष के अंतराल के बाद खेली गई इस सीरीज को लेकर खासा उत्साह था। इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम के पास 1996 की सीरीज में मिली हार का हिसाब चुकाने का मौका था। 1996 में दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज हुई थी, जिसमें इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी। वर्ष 1932 के बाद इंग्लैंड और भारत के बीच अब तक कुल 28टेस्ट सीरीज हो चुकी हैं, जिनमें से नौ में भारत को जीत मिली है जबकि 15 में इंग्लैंड की टीम विजयी रही है। चार टेस्ट सीरीज ड्रॉ समाप्त हुईं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:05 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh