सड़क हादसे में 9 की लोगों मौत
7:09 pm
महामाया नगर, महामाया नगर जिले में सवारियां लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रहे एक दूसरे ट्रक से भिड़ गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा जिले के हसायन थाना क्षेत्र में हुआ जब गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से भिड़ गया। स्थानीय थाना प्रभारी दिनेश दुबे ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह की शुक्रवार तड़के अलीगढ़ मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि पांच घायलों का अभी इलाज हो रहा है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के शिकार लोग स्थानीय निवासी थे। दुबे ने बताया कि अवैध तरीके से सवारियों को ले जा रहे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गया।

