हवा में उड़ गए 25 करोड़ रुपए के हीरे


मुंबई।। मुंबई में बुधवार शाम को हुए तीन धमाकों में से एक ओपरा हाउस की खाऊ गली में भी हुआ था। हीरे-जवाहरातों के कारोबार के लिए मशहूर इस इलाके में हुए इस ब्लास्ट के बाद जैसे हीरों की बारिश हुई। वजह यह थी कि ब्लास्ट के चलते करीब 25 करोड़ रुपए के हीरे हवा में उड़ गए।

बुधवार की शाम जब खाऊ गली की पतली सी गली में ब्लास्ट हुआ तो अधिकतर हीरा कारोबारी दिनभर का हिसाब कर हीरे और अन्य कीमती जवाहरात समेट रहे थे। मुंबई डायमंड मर्चेंट्स असोसिएशन के भारत वी. शाह बताते हैं कि हम में से अधिकांश हीरे अपनी जेब में रखते हैं। हम कभी पीपल के पेड़ तो, कभी चाय की दुकान के आसपास इसी तरह ट्रेडिंग करते हैं। कई लोगों ने इस ब्लास्ट में अपने हीरे खोए हैं।

उन्होंने बताया कि ब्लास्ट जिस वक्त हुआ उस समय ट्रेडर्स काम समेटने की तैयारी कर रहे थे। हीरों को तिजोरी में रखने की तैयारी चल ही रही थी। उनके मुताबिक हीरा कारोबारी अक्सर शाम साढ़े सात बजे तक हीरे अपनी मुट्ठी में लेकर घूमते हैं। जब वे चाय पीने के लिए जाते हैं, तो उन्हें अपनी जेब में रख लेते हैं।

एक हीरा कारोबारी ने बताया कि करीब 25 करोड़ रुपये के हीरे इस ब्लास्ट के साथ खो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

गुरुवार को कुछ कारोबारी ब्लास्ट वाली जगह पर हीरे और कीमती जवाहरात तलाशने में जुटे रहे। उन्हें आशंका है कि फरेंसिक टीम और पुलिस वाले वहां से कुछ हीरे ले गए हैं। धमाके से डायमंड कारोबारी बुरी तरह सदमे में भी हैं। उन्हें दोहरा नुकसान हुआ है। उन्होंने अपने लोगों को तो खोया ही है, साथ ही करोड़ों के हीरे भी हाथ से निकल गए हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:12 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh