जापान में फिर आया भूकंप का झटका


टोक्यो। जापान के पूर्वोत्तर हिस्से में शनिवार को भूकंप का शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 6.5 मापी गई।

भूकंप के इस झटके की वजह से जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं हैं और अभी सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर की 40 किलोमीटर तलहटी में था। इसे मियागी परिक्षेत्र में भी महसूस किया गया। इसी क्षेत्र में 11 मार्च को भूकंप और सुनामी से भारी तबाही हुई थी

Posted by रवि चौहान at 1:31 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh