कराची हिंसा : पिछले दो दिन के दौरान 19 लोगों की मौत



पाकिस्तान के कराची में एमक्यूएम और इससे अलग हुए गुट के कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष में पिछले दो दिन के दौरान 19 लोगों की मौत हो गई.

पुलिस और राहत दल के अधिकारियों का कहना है कि मालिर खोकरापार क्षेत्र और लांधी में दो प्रतिद्वंदी समूहों के बीच गोलीबारी में शुक्रवार से 19 लोगों की मौत हो चुकी है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्लिफटाउन इलाके में माई कोलाची क्रॉसिंग और उर्दू नगर में शनिवार सुबह दो लोग मारे गए.

सिंध प्रांत के गृह मंत्री मंजूर वासन ने बताया है कि स्थिति पर नियंत्रण पाने और दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए सरकार पर्याप्त कदम उठा रही है.

बाद में मीडिया से बातचीत में वासन ने बताया कि शुक्रवार की हिंसा की घटना ‘‘पुरानी रंजिश को लेकर’’ हुई थी और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने ‘‘आपराधिक तत्वों’’ के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई करने को कहा है.

बताया जा रहा है कि मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) और इससे अलग हुई मोहाजीर कौमी मूवमेंट हकीकी (एमक्यूएम-एच) के सशस्त्र कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष के कारण हिंसा की यह घटना हुई है.

Posted by रवि चौहान at 7:12 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh