अमेरिका के 30 राज्यों में प्रचंड 'लू', 24 लोगों की मौत



अमेरिका के 30 राज्यों में प्रचंड 'लू' की वजह से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है.

राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने लोगों से देर तक बाहर रहने की चेतावनी जारी की है.

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार मौसम सेवा विभाग ने चेतावनी जारी की है कि घरों से बाहर ज्यादा देर तक रुकना खतरनाक साबित हो सकता है. बुजुर्गो, बच्चों, ह्दय रोगियों और सांस की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए खासतौर पर यह चेतावनी जारी की गई है.

अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को पूर्वी तटीय इलाकों के कई राज्यों में मौसम बहुत गर्म रहा.

न्यूजर्सी के अधिकारियों ने बताया कि केमडन में एक समारोह में शामिल हजारों लोगों में लगभग 100 लोग गर्मी की वजह से बेहोश हो गए, जिसमें ज्यादातर किशोर शामिल थे.

समाचार एजेंसी के मुताबिक समाचार पत्र 'शिकागो सन टाइम्स' का का हवाला देते हुए कहा कि शुक्रवार को कम से कम सात लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई जिसमें कहा गया है कि उनकी मौत अत्यधिक गर्मी की वजह से हुई है.

अधिकारियों के मुताबिक शिकागो में छह अन्य बुजुर्ग नागरिकों की मौत गर्मी की वजह से हो गई.

--

Posted by रवि चौहान at 7:14 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh