हिना रब्बानी ने की ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह की जियारत



पाक विदेश मंत्री के तौर पर पहली बार भारत और अब अजमेर आई हिना रब्बानी खार
ने गुरूवार दोपहर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की
दरगाह की जियारत की।
इससे पहले रब्बानी ने दिल्ली की जामा मसजिद में नमाज अदा करने की बात कही थी
जिसके लिए खास इंतजाम भी किये गये थे लेकिन बाद में
ये कार्यक्रम स्थगित हो गया
पाकिस्तान की सबसे युवा विदेश मंत्री हिना इसके बाद दरगाह से लगती मस्जिद
गईं जहां मौलवियों ने उनसे भारत-पाकिस्तान के बीच
शांति की दुआ करने को कहा।
इसके बाद वो ख्वाजा चिश्ती साहब की दरगाह अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाने रवाना हो गईं।
सचिव सलमान बशीर और अपने प्रतिनिधिमंडल के दूसरे अधिकारियों के साथ दरगाह पर 30
मिनट से ज्यादा वक्त गुजारा। विदेश मंत्री का पारंपरिक स्वागत किया और उन्हें
अमीर खुसरो की मजार पर ले गए जहां उन्होंने चादर चढ़ाई।
क़डी सुरक्षा के बीच हिना का काफिला सर्किट हाउस से दरगाह के गेट पहुंचा। दरगाह के निजाम
गेट पर खादिम सैयद नातिक चिश्ती ने उनका इस्तकबाल किया।
वो पहले विशेष विमान से जयपुर पहुंची और उसके बाद हेलिकॉफ्टर से अजमेर।
उसके बाद वो पाकिस्तान लौट गईं।

Posted by रवि चौहान at 7:36 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh