महिलाएं चुन सकेंगी अपने बच्चे के लिए पसंदीदा पिता
दुनिया, विशेष 12:32 pm
इन में वह महिलाएं शामिल हैं जो शारीरिक तौर पर मां बनने में असमर्थ है.
लंदन का शुक्राणु बैंक इसके लिए सूची पत्र तैयार कर रहा है.
डेली मेल की खबर में बताया गया कि सूची पत्र में शुक्राणु दान करने वाले व्यक्तियों की व्यक्तिगत विशेषता, रूचियों और यहां तक की उनके फैशन रूख के बारे में भी जानकारी होगी.
अपने बच्चे के पिता को चुनते वक्त महिलाएं अपनी जरूरतों का ख्याल रख सकें.
सूची पत्र में हर पुरूष इस बात की जानकारी देगा कि वह क्यों अपने शुक्राणु दान कर रहा है.शुक्राणु दान करने वाले एक व्यक्ति ने अपना विवरण दिया, मृदु-भाषी, आत्मविश्लेषी, गहरी सोच वाला और साफ, तनाव मुक्त शैली.
शुक्राणु बैंक के डॉ. कमल आहूजा ने कहा, महिलाओं को बैंक आने की भी जरूरत नहीं है.
वह सूची पत्र को घर बैठे ही ऑनलाइन देख सकती हैं
