दिल्ली में चलती कार में नाबालिग लड़की से बलात्कार
12:30 pm
ये घटना तिलकनगर की है. बताया जा रहा है कि तिलक नगर इलाके में नाबालिग लड़की से चलती कार में बलात्कार किया गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.
जिस कार में बलात्कार हुआ पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले नाबालिग को अगवा किया और उसके बाद उससे बलात्कार किया.
तिलकनगर थाने में इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

