शनि ग्रह के ऊपरी वातावरण में पानी के रहस्य से पर्दा उठा



वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के ऊपरी वातावरण में पानी के रहस्य से पर्दा उठा लेने का दावा किया है.

खगोलीय वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने आखिरकार शनि ग्रह के ऊपरी वातावरण में पानी के स्रोत को खोज कर 14 साल से चले आ रहे रहस्य को आखिरकार हल कर लिया है.

जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर सिस्टम रिसर्च के पॉल हारटग के नेतृत्व में एक दल का कहना है कि हर्शेल अंतरिक्ष वेधशाला ने ग्रह के चंद्रमा एन्सिलेडस से निकल रही वाष्प की विशाल फुहारों को शनि पर पाये जाने वाले पानी के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स के अनुसार ताजा खुलासे में कहा गया है कि ग्रह का छठा सबसे बड़ा चंद्रमा एन्सिलेडस बर्फ से ढंका हुआ है और शनि ग्रह को पानी मुहैया करा रहा है.

जल वाष्प को चंद्रमा के दक्षिणी धुव पर गैस और बर्फ की पट्टियों के रूप में देखा जा सकता है और यह शनि के ऊपरी वातावरण में पानी का मुख्य सोत वाष्प बन गया है

Posted by रवि चौहान at 6:12 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh