साउथ दिल्ली :आई लव यू बोलकर चौथी मंजिल से लगा दी छलांग


दिल्ली : साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से ब्रिटिश नागरिक ने नीचे छलांग लगा दी। कूदने से पहले वह अकेला ही जोर - जोर से ' आई लव यू ' चिल्लाता सुना गया। उसकी जान बच गई है , लेकिन पसलियां टूट गई हैं। सर्वप्रिय अपार्टमेंट में ब्रिटिश नागरिक डेविड होम ढाई साल से किराए पर रहते हैं और एक मल्टीनैशनल विज्ञापन एजेंसी में अधिकारी के तौर पर तैनात हैं। इन दिनों काम के सिलसिले में डेविड इजिप्ट गए हुए हैं। उनका बेटा मार्क रेमॉड होम (30) ऑस्ट्रेलिया में रहता है और इन दिनों दिल्ली आया हुआ है। वह अपने पिता के फ्लैट में रह रहा था। सुबह उसके तीन पड़ोसियों ने उसे जोर - जोर से ' आई लव यू ' चिल्लाते हुए सुना। इसके तुरंत बाद इन्हीं पड़ोसियों ने उसे चौथे माले से नीचे छलांग लगाते हुए भी देखा।

दूसरे फ्लैटों में मौजूद होने के कारण पड़ोसी उसे पकड़ भी नहीं सके। खबर मिलने पर मालवीय नगर पुलिस ने मार्क को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि मार्क की पसलियां टूट गई हैं , लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मार्क के पड़ोसियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। खबर मिलने पर मार्क के पिता डेविड के दोस्त हबीब कमाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को जानकारी मिली है कि डेविड इजिप्ट से मंगलवार को मुंबई पहुंचेंगे। मार्क अविवाहित हैं। माना जा रहा है कि किसी प्रेम संबंध से उपजे तनाव के कारण ही मार्क ने आत्महत्या की कोशिश की है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:56 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh