18 घंटे बाद नाले से मिला बच्ची का शव


कल्याण : नाले में एक ढाई वर्ष की बच्ची के गिरने की खबर से पूरे परिसर में अफरा - तफरी मच गई। करीब 17 घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने नाले से बच्ची का शव बरामद किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कल्याण ( पश्चिम ) के चिकनघर स्थित जरीमरी मंदिर के पास रहने वाले रविंद्र कदम की ढाई साल की बेटी कस्तूरी अपने घर के सामने खेल रही थी। खेलते - खेलते अचानक पैर फिसलने से कस्तूरी घर के सामने नाले में गिर पड़ी। लोगों ने बड़ी सरगर्मी से कस्तूरी की तलाश शुरू की , लेकिन नाले में पानी का बहाव तेज होने से उसका कुछ पता नहीं चला। फिर , घटना की सूचना महात्मा फूले पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचे दमकल विभाग कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लड़की की तलाश शुरू की। करीब 17 घंटों बाद कस्तूरी का शव मिला , जो पानी के बहाव से काफी दूर बह निकला था। कस्तूरी के पिता रविंद्र नांदेड में यातायात पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में केडीएमसी के प्रति नाराजगी है , उनका कहना है कि मनपा द्वारा यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:02 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh