मुंबई : ऐसा नाम जिसे ना मां रखना पसंद करती है
मनोरंजन 7:11 pm
मुंबई : ऐसा नाम, जिसे ना मां रखना पसंद करती और ना बच्चे रात में सुनना। यह नाम पिछले कई सालों से रुपहले पर्दे से दूर जिंदगी को अपने ढंग और ढर्रे पर जी रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं प्राण कृष्ण सिकंद की, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री प्राण साहब कहा करती है।
12 फरवरी 1920 को दिल्ली के एक संपन्न परिवार में जन्मे प्राण साहब हिंदी सिनेमा में खलनायकी का पर्याय रहे हैं। जिन दिनों वह अपने करियर के चरम पर थे, लोग उनके नाम से भी खौफ खाते थे। प्राण साहब के खौफ का एक किस्सा सुनिए। कुछ समय पहले एक निजी कंपनी ने उनके बारे में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्रतियोगिता में ये पता करना था कि प्राण साहब जब अपने करियर के उत्कर्ष पर थे तो देश में कितने मांओं ने अपने बच्चों के नाम प्राण रखे? आयोजनकर्ताओं को एक भी ऐसी मां नहीं मिली और प्रतियोगिता पूरी तरह फ्लाप रही। 1940 से फिल्मों में सक्रिय प्राण साहब को 2003 में अजीब सी एक बीमारी ‘हाई जम्प डिसीज’ के कारण फिल्मों से संन्यास लेना पड़ा।
फिलहाल वह मुंबई में अपनी पत्नी शुक्ला सिकंद और दो बेटों और एक बेटी के साथ सुखमय जीवन जी रहे हैं।

