भिवानी : जमीन के लिए मां और दो बेटों की हत्या
7:25 pm
भिवानी, राजस्थान सीमा पर टिब्बों में बसे पातवान गांव में एक विधवा और उसके दो किशोर बेटों की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक इस तिहरे हत्याकांड को जमीन हड़पने के लिए अंजाम दिया गया।
अनुमान है कि तीनों हत्याएं शुक्रवार रात की गईं। दो दिन तक मकान के बंद रहने और रविवार सुबह बदबू आने पर ग्रामीण जब दीवार फांदकर अंदर गए तो छत पर मां और बेटों के शव पड़े मिले। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर उसके जेठ और देवर सहित 11 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
महिला के पति सुखबीर लाखलान की 11 साल पहले ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मौत हो गई थी। उसकी पत्नी संतोष (38) ने 18 बीघे जमीन ठेके पर दे रखी थी और उससे होने वाली आय से अपने दोनों बेटों का पालन पोषण कर रही थी। उसका बड़ा बेटा राजेश (18)अपने मामा के यहां रहता था। वह बारहवीं की परीक्षा देने के बाद गांव आया हुआ था।
छोटा बेटा जसवंत (13) आठवीं में पढ़ता था और गांव में मां के साथ ही रहता था। संतोष और उसके दोनों बेटे आखिरी बार 8 जुलाई को अपने खेत में काम करते देखे गए थे। जिस मकान की छत पर हत्या की गई उसके दोनों ओर संतोष के जेठ और देवर के खाली मकान हैं।
पुलिस ने जेठ इंद्र सिंह, देवर धूप सिंह, इंद्र के बेटे शमशेर, उनके भतीजे कुलदीप और इनकी पत्नियां, धूप सिंह के बेटे प्रदीप सहित गांव के जसवंत उर्फ जम्मू और सुंदर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। कुलदीप के पिता सत्ता की भी मौत हो चुकी है।
हम तो कई साल से खेतों में रह रहे हैं। भगवान तो हमसे रूठा हुआ है। एक भाई हादसे में मर गया। दूसरे भाई सत्ता की डेढ़ साल पहले दिमागी नस फटने से मौत हो गई और तीसरा धूप सिंह दिमागी तौर पर बीमार है

