कानपुर, राहुल के काफिले में फंसकर सिपाही की मौत


कानपुर, साल भर पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के काफिले में फंसकर अमन की मौत से सबक नहीं लिया गया और मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के काफिले में फंसकर दुर्घटना में घायल सिपाही धर्मेंद्र कुमार को समय से इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई।

मंगलवार की सुबह ललौली [फतेहपुर] में ट्रक पर बैठकर बांदा में ड्यूटी के लिए जाते समय धर्मेन्द्र ट्रक से गिर कर घायल हो गया था। उसे हैलट अस्पताल लाया गया। अस्पताल में एसपीजी जवानों ने घायल को अंदर नहीं जाने दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घाटमपुर के जाजपुर गांव निवासी सिपाही धर्मेद्र कुमार बांदा के अतर्रा थाने में तैनात थे। पत्नी नीलम ने बताया वह छुट्टी पर घर आए थे, और मंगलवार की सुबह वह छुट्टी समाप्त होने पर अतर्रा के लिए निक ले थे। वह बिंदकी के ललौली चौराहे पर सवारी के इंतजार में खड़े थे। सामने आ रहे ट्रक को देख वह उसमें बैठने लगे। अचानक पैर फिसल जाने से वह नीचे गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने उनको पास के अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने के चलते हैलट भेज दिया गया। हैलट में राहुल गांधी के आने के चलते एसपीजी ने उनको अंदर नहीं जाने दिया। उसे काफी देर तक वहीं पर रोके रखा गया। राहुल के अंदर जाने के बाद सिपाही को हैलट इमरजेंसी ले जाया गया। इमरजेंसी में मौजूद डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। डाक्टर का कहना था कि यदि वह पांच मिनट पहले आ जाता तो शायद बचाया जा सकता था।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:12 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh