नीतीश कटारा हत्या मामले में सुखदेव पहलवान को भी उम्र कैद


नई दिल्ली, मंगलवार को वर्ष 2002 के नीतीश कटारा हत्या मामले में दिल्ली की एक अदालत ने तीसरे दोषी सुखदेव पहलवान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

सत्र न्यायाधीश जे आर आर्यन ने यह सजा सुनाई। इसके पहले छह जुलाई को उन्होंने उसे मामले में दोषी ठहराया था। उस पर कटारा के अपहरण एवं उसकी हत्या में राज्यसभा के पूर्व सदस्य डीपी यादव के पु़त्र विकास यादव और भतीजे विशाल यादव की मदद करने का आरोप था। विकास की बहन भारती यादव के साथ कथित मित्रता के कारण कटारा की 2002 में हत्या कर दी गई थी।

मामले में विकास और विशाल को पहले ही सश्रम उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। पहलवान पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

पहलवान की सुनवाई विकास और विशाल के साथ नहीं की गई थी। वह जमानत के बाद फरार हो गया था और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। 2005 में उसे गिरफ्तार किया गया और उसके बाद उसकी सुनवाई शुरू हुई।

अदालत ने कहा कि हत्या के दौरान पहलवान विकास और विशाल के साथ ही था।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:46 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh