बम वाले स्कूटर की हुई पहचान


मुंबई।। बुधवार को हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट के जांचकर्ताओं को आखिर कुछ सुराग हाथ लगे हैं। उस स्कूटर की पहचान कर ली गई है, जिस पर एक जगह बम रखा गया था। इसके अलावा एक ई-मेल की भी जांच की जा रही है। यह जानकारी केंद्रीय गृह सचिव आर.के. सिंह ने दी। हालांकि, निर्णायक सुराग की अभी भी पुलिस को तलाश ही है, लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि यह स्कूटर पुलिस के लिए आगे बढ़ने का रास्ता खोल सकता है। इसके अलवा महाराष्ट्र एटीएस और मुंबई क्राइम ब्रान्च ने इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के 2 गुर्गों समेत माफिया गिरोहों के सदस्यों और समाज विरोधी तत्वों से पूछताछ की है। इनके भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

होम सेक्रेटरी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की अभी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उसमें जितने भी लोग दिख रहे हैं उन सबको स्थानीय निवासियों की मदद से पहचानने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज से उन्हें जांच को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि कुल 11 सीडी हैं जिन्हें देखे जाने की जरूरत है। इसमें वक्त लगेगा। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि एक ई-मेल भी जांच के दायरे में है। उन्होंने ई-मेल के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए सिर्फ इतना बताया कि यह ई-मेल विदेश से भेजा गया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:01 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh