ब्लास्ट के बाद नेताओं की 'सीरियल बयानबाजी'
राजनीति 7:34 pm
नई दिल्ली।। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के बाद पूरा देश सदमे में है , लेकिन देश के जिम्मेदार नेता आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की जगह आपस में ही झगड़ रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा कि हमले के बारे में राज्य और केंद्र के स्तर पर कोई खुफिया जानकारी नहीं मिली थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण था। हालांकि , उन्होंने जोर देकर कहा कि खुफिया जानकारी नहीं मिलने का मतलब खुफिया एजेंसियों की विफलता नहीं है।
इस बयान के बाद विपक्षी नेताओं ने चिदंबरम पर हमला बोल दिया। चिदंबरम को चारों तरफ से घिरते देख उनके बचाव में कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी कुद पड़े। उन्होंने कहा कि सभी हमलों को रोकना मुमकिन नहीं है। देश में 99 फीसदी आतंकी हमले रोक लिए गए हैं। ऐसा खुफिया तंत्र में सुधार की वजह से हुआ है , लेकिन सभी हमले रोक पाना मुश्किल है। उन्होंने इसकी तुलना अफगानिस्तान में हो रहे फिदायीन हमलों से कर दी।

