पूरी दुनिया ने की मुंबई विस्फोटों की निंदा


रूस ने मुंबई में हुए सीरियल बम विस्फोटों की कड़ी निन्दा की है और इसे घृणित करार देते हुए कहा है कि इस कृत्य को लोगों में दहशत और दरार पैदा करने के लिए अंजाम दिया गया।

रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लैवरोव ने कहा , 'दहशत पैदा करने और फूट डालने के लिए की गई इस घृणित कार्रवाई की हम आलोचना करते हैं।'

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा, 'हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं तथा हमने भारत सरकार को अपनी संवेदना और समर्थन व्यक्त किया है।' इसके अलावा अमेरिकी भारतीयों ने भी मुंबई बम विस्फोटों की जमकर निंदा की है। इस सीरियल हमलों पर आक्रोश जताते हुए उन्होंने भारत और अमेरिका से इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। इंडियन अमेरिकन कंज़रवेटिव काउंसिल (आईएसीसी) के बोर्ड के सदस्यों रवि सी. नारायण और डॉक्टर शंभु बनिक ने कहा, 'मुंबई में हुई इस अविवेकपूर्ण घटना से भारतीय अमेरिकी समुदाय सदमे में है।'

फ्रांस ने भी मुंबई में हुए इन विस्फोटों की निंदा की है। फ्रांस ने मुंबई में हुए कायरतापूर्ण बम विस्फोटों की निंदा करते हुए दोहराया है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वह भारत के साथ है। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोला सारकोजी के ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया है 'मुंबई में फिर आतंकवादी हमले हुए हैं। ऐसे में गणतंत्र (फ्रांस) के राष्ट्रपति इस कायरतापूर्ण हिंसक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और संकट की इस घड़ी में भारतीय प्रशासन के साथ पूर्ण एकजुटता जताते हैं।'

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए बम विस्फोटों के कड़ी निंदा की है। महासचिव के ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया है, 'महासचिव, (बान) मुंबई में हुए इस हमले की निंदा करते हैं, जिसमें बेकसूर लोग मारे गए और कई घायल हो गए हैं।' बयान में कहा गया है, 'कोई भी कारण या शिकायत नागरिकों के खिलाफ हिंसा को जायज नहीं ठहरा सकता। महासचिव भारत की सरकार और वहां की जनता के साथ हैं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हैं।'

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:20 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh