फलावदा, साधु ने लूट ली चेन


फलावदा, : साधु वेशधारी एक व्यक्ति ने पहले तो फार्मासिस्ट से लिफ्ट मांगी और फिर उसी की चेन लूट ली। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से उस धरदबोचा तो साधु ने चेन लौटा दी। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

थाने के पास राजकीय पशु चिकित्सालय है। घटनाक्रम के अनुसार बुधवार दोपहर साधु वेशधारी एक व्यक्ति चिकित्सालय पहुंचा व वहां मौजूद फार्मासिस्ट रवि कुमार से बात करने लगा। साधु ने पानी मांगा तो उसे पानी पिला दिया गया। कुछ देर बाद उसने रवि से कहा कि यहां से डेढ़ किमी दूर रास्ते में अन्य साधुओं की टोली है, जिससे वह बिछुड़ गया है। इसलिये वह उसे बाइक से उस स्थान तक छोड़ दे। रवि अपनी बाइक पर साधु को लेकर मवाना मार्ग की ओर चल पड़ा। वह कस्बे से निकला ही था कि पीछे बैठे साधु ने कोई नुकीली चीज रवि की पीठ पर गड़ा दी और उसकी गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली व साधु ने उसे जंगल के रास्ते में खड़ा कर दिया।

रवि ने राहगीरों की मदद से साधु को धरदबोचा। पहले तो उसने लोगों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती करने पर उसने चेन लौटा दी। भीड़ साधु को पकड़कर थाने ले गई और उसे पुलिस के हवाले करके तहरीर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय पुत्र धर्मवीर निवासी आर्य नगर रामराज बताया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:13 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh