धोनी से नाराज हुई मिडिया


सिडनी। आस्ट्रेलियाई मीडिया ने कहा है कि किंग्सटन में वेस्टइंडीज के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद अम्पायर डेरेल हार्पर पर खराब अम्पायरिंग का आरोप के लगाने वाले भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी।

आस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक आईसीसी को धौनी के खिलाफ सख्ती से पेश आना चाहिए था क्योंकि उन्हीं की आलोचना से आहत होकर हार्पर ने समय से पहले इलीट पैनल के अम्पायर के तौर पर संन्यास ले लिया।

हार्पर को डोमिनिका में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेना था लेकिन उन्होंने बुधवार को कहा कि वह तीसरे टेस्ट से अपना नाम वापस ले रहे हैं। धौनी ने हार्पर पर छह गलत फैसले देने का आरोप लगाया था।

'द आस्ट्रेलियन' में शुक्रवार को प्रकाशित रिपोर्ट में लिखा है कि भारतीय कप्तान की यातना और आईसीसी की निष्क्रियता के कारण हार्पर को समय से पहले संन्यास लेना पड़ा। आईसीसी ने कहा है कि हार्पर के खिलाफ धौनी की आलोचना उचित नहीं है लेकिन इसके बावजूद उसने धौनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

उल्लेखनीय है कि आईसीसी के प्रबंधक डेव रिच‌र्ड्सन ने बुधवार को कहा था कि हार्पर के खिलाफ धौनी की आलोचना युक्तिसंगत नहीं है क्योंकि हार्पर ने 96 फीसदी मामलों में सही फैसले दिए हैं।

इसे लेकर आस्ट्रेलिया के एक अन्य विवादित अम्पायर डेरेल हेयर ने कहा कि खिलाड़ियों को मैच के लिए अम्पायर के चयन का अधिकार नहीं मिलना चाहिए।

समाचार पत्र 'द एज' ने हेयर के हवाले से लिखा है कि आप खिलाड़ियों को अम्पायरों को चुनने और उन्हें नकारने का अधिकार नहीं दे सकते।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:52 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh