ग्रोवर हत्याकांड मामले में मारिया रिहा, जेरोम को 10 साल की सजा


आँखों देखी संवाददाता : नीरज ग्रोवर हत्या मामले में दोषी करार दिये गए पूर्व नौसेना अधिकारी जेरोम को 10 साल की सजा का एलान किया गया है. इस मामले में दोषी करार कन्नड़ अभिनेत्री मारिया सुसायराज को मुंबई की स्थानीय अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई है.

टीवी में काम करने वाले नीरज ग्रोवर की हत्या से संबंधित मामले में मारिया को दोषी तो करार दिया गया है लेकिन उन्हें हत्या के आरोप से मुक्त कर दिया है.

जेरोम को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (भाग एक) और 201 के तहत गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया गया.

मारिया को केवल सबूत मिटाने का दोषी पाया गया. अदालत ने दोनों को ग्रोवर की हत्या के लिये दोषी नहीं पाया.

गौरतलब है कि मई 2008 में जेरोम और सुसायराज को ग्रोवर की नृशंस हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था. ग्रोवर टीवी में बतौर प्रोड्यूसर काम करते थे.

‘क्या आप पांचवी पास से तेज हैं’ क्विज शो को ग्रोवर ने ही बनाया था जिसका संचालन शाहरूख खान करते थे.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:46 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh