एशिया में समृद्धि का रास्ता भारतीय बाजार


चेन्नई, आंखो देखी न्यूज़ : अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने बुधवार को कहा कि भारतीय बाजार को विश्व के लिए खोलने से भारत और दक्षिण एशिया में ज्यादा समृद्धि आएगी। उन्होंने आगे कहा कि हम सराहना के साथ भारत की प्रगति को देख रहे हैं। भारत ने लोकतांत्रिक बुनियाद को बनाए रखा है और गरीबों के जीवन-यापन को सुधारा है।

क्लिंटन ने आगे कहा कि हम अलग-अलग देश हैं हम समय समय पर असहमत भी होते हैं और हमारे रिश्ते, हमारे मतभेदों पर भारी पड़ते हैं। परंतु साथ ही वैश्विक चुनौतियों के प्रति अमेरिका और भारत ज्यादा लाभदायक ढंग से काम कर सकते हैं और मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में लोकतांत्रिक बदलाव का समर्थन कर सकते हैं। राजनीतिक बंदियों की रिहाई के लिए भारत को म्यांमार की सरकार के साथ बातचीत करते रहना चाहिए। अधिक आर्थिक सहयोग के लिए भारत, चीन और अमेरिका को प्रयासों का समन्वय करना होगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:27 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh