दलित विरोधी फिल्म ‘आरक्षण’



आंखो देखी न्यूज़ : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने फिल्म ‘आरक्षण’ को दलित विरोधी फिल्म बताया.

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘आरक्षण’ को शुक्रवार को ‘दलित विरोधी’ बताते हुए कहा कि जब तक आयोग फिल्म को देखकर संतुष्ट नहीं हो जाता तब तक इसे सिनेमाघरों में नहीं प्रदर्शित होने देगा.

आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, आरक्षण दलित विरोधी फिल्म है और इसका प्रस्तुतिकरण पक्षपातपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि आयोग ने फिल्म सेंसर बोर्ड को लिखकर कहा है कि अगले महीने फिल्म के रिलीज से पहले आयोग इसे देखना चाहता है.

आयोग ने कहा, फिल्म की रिलीज की तारीख टाल दी गई है क्योंकि आयोग सेंसर बोर्ड के साथ फिल्म देखना चाहता है.

पुनिया ने कहा कि ‘आरक्षण’ के मुद्दे पर आयोग की एक बैठक सेंसर बोर्ड के साथ 25 जुलाई को होनी तय हुई है.

फिल्म निर्देशक प्रकाश झा पर निशाना साधते हुए पुनिया ने कहा, झा ने कहा है कि वह आयोग को फिल्म नहीं दिखाएंगे लेकिन हमने उनसे ऐसा कहा तक नहीं है क्योंकि मामला तो हमारे और सेंसर बोर्ड के बीच है.

फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से प्रमाणपत्र मिलने की ओर ध्यान आकर्षित करने पर पुनिया ने कहा, आयोग के पास मामले में हस्तक्षेप करने के पर्याप्त अधिकार हैं

--

Posted by रवि चौहान at 10:59 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh