आरजेडी सांसद के घर गोलीबारी


पटना, आंखो देखी संवाददाता : बिहार के महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से आरजेडी सांसद उमाशंकर सिंह के घर बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एके-47 से गोलीबारी की। इस हमले में 3 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

उमाशंकर सिंह का घर बीच शहर में स्थित है। यहां वह अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हैं। घटना की सूचना पाकर एसपी समेत पुलिस बड़ी संख्या में कैम्प कर रही है। हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मारे गए लोगों की पहचान कर ली गई है। जो मारे गए हैं उनके नाम हैं - देवेन्द्र मुखिया, मणिभूषण और दिनेश राय।

सासंद उमाशंकर सिंह ने पहले से प्रशासन को शिकायत की थी कि उनपर हमला हो सकता है उसके बावजूद हमले को अंजाम दिया गया।

आरेजेडी सांसद अभी दिल्ली में हैं

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:37 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh