बॉडीगार्ड की पहली झलक पेश करेंगे सलमान के बॉडीगार्ड


मुंबई। सलमान खान के निजी बॉडीगार्ड शेरा के हाथों बॉडीगार्ड का फ‌र्स्ट लुक जारी होगा। गौरतलब है कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के कर्ता-धर्ता अपने ब्रांड को लोकप्रिय बनाने के लिए फ‌र्स्ट लुक लांच समारोह में हिस्सेदार बनना चाहते थे। वे सात करोड़ की भारी रकम तक चुकाने के लिए तैयार थे,पर सलमान खान ने उनके प्रस्ताव को गंभीरता से नहीं लिया। सलमान ने अंतिम निर्णय लेते हुए शेरा के हाथों बॉडीगार्ड का फ‌र्स्ट लुक जारी करवाने का निर्णय किया।

गौरतलब है कि गुरूवार शाम को मुंबई में आयोजित होने वाले समारोह में शेरा सिर्फ बॉडीगार्ड का फ‌र्स्ट लुक ही नहीं जारी करेंगे,बल्कि सलमान खान की ओर से पत्रकारों को संबोधित भी करेंगे। इस समारोह में सलमान ने शेरा द्वारा पहने जाने वाले पोशाक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्णय किया है। बॉडीगार्ड की सह-निर्मात्री कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट की अधिकारी प्रीति साहनी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहती हैं,21 जुलाई, गुरूवार की शाम को सलमान के बॉडीगार्ड शेरा मुंबई में बॉडीगार्ड का फ‌र्स्ट लुक जारी करेंगे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:40 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh