मकान ढहने से मजदूर की मौत
7:47 pm
वाराणसी।। नीलकंठ इलाके में एक पुराने मकान के ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई।
चौक इंस्पेक्टर ने बताया कि बटुकनाथ और भैरोनाथ का तीन मंजिला जर्जर मकान गिराने के लिए चार मजदूर काम कर रहे थे। तभी मकान का एक हिस्सा गिर गया, जिसके मलबे में सारंग तालाब (जैतपुर) निवासी अशोक कुमार यादव दब गया।
उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायल अशोक की कबीरचौरा अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गयी।

