यूपी में विधानमंडल सत्र के मद्देनजर छुट्टियां रद्द


लखनऊ, आंखो देखी संवाददाता : उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी विभागों के प्रमुख सचिवों और सचिवों को पांच अगस्त से शुरू होने वाले राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि मानसून सत्र के मद्देनजर सरकारी महकमों के प्रमुख सचिवों और सचिवों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही छुट्टियों की नई मंजूरी भी नहीं दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों से उन मुद्दों के बारे में विस्तृत जानकारी भी मांगी जा रही है, जो मानसून सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए जा सकते हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:49 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh