उत्तर प्रदेश के उमरी गांव मे पैदा होते हैं जुडवां बच्चे


आंखो देखी संवाददाता : उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में कुदरत का हैरतअंगेज करिश्मा. एक गांव जुड़वां बच्चों को लेकर सुर्खियों में है.करीब ढा़ई सौ घर वाले इस गांव में अधिकतर बच्चे जुडवां पैदा होते हैं. इस गांव में पिछले पचास वर्ष में 108 जुडवा़ बच्चों ने जन्म लिया है.

इलाहाबाद जिले के धूमनगंज क्षेत्र के उमरी गांव के एक जुड़वा गुड्डू का कहना है कि अब तो उसके गांव में जानवरों के भी जुडवा़ बच्चे पैदा होने लगे हैं.

गुड्डू ने बताया कि उसके गांव की इस खूबी की वैज्ञानिक जांच के लिए हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई तक के विशेषज्ञ आ चुके हैं लेकिन किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वह यह मानने के लिए विवश हो जाते हैं कि यह ऊपर वाले की कृपा है.

खून के नमूनों आदि से अब तक हुई वैज्ञानिकों की जांच बेनतीजा रही है. वैज्ञानिक इसे कुदरत का हैरतअंगेज करिश्मा मानते हैं.

बताया जाता है कि 80 वर्ष पहले पूरा का पूरा गांव ही जुडवां था. इस समय गांव में 16 जुडवे हैं. बीस ऐसे जुडवां पैदा हुए जिसमें एक की मृत्यु हो गई जबकि कुछ में दोनों की मौत हो गई.

पेशे से ड्राइवर गुड्डू अपने 11 भाई-बहनों में तीसरे नम्बर पर है. उसके भाई पप्पू ने जुडवां होने की कई दिलचस्प कहानियां भी सुनाई.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:09 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh