आज का राशिफल

मेष : किसी महत्वपूर्ण मामले पर गौर करने से आपको अच्छे लाभ का प्रताप मिल सकता है। यदि आज के दिन कोई एक्स्ट्रा डयूटी का चक्कर नहीं पड़े , तो किसी मूवी को भी आपने पार्टनर के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। शाम तक किसी की डिनर पार्टी में जाना भी तय रहेगा।

वृष : आज के दिन आप आराम के मूड में रहेंगे। आप सुबह किसी लंबी जर्नी या लोकल ड्राइव पर जा सकते हैं। कुछ ऐसा ही प्लान आज आपने कर रखा है। शायद इसी वजह से आप अपने कैजुअल अंदाज में नजर रहे हैं।


मिथुन :- बहुत बातें और चिंताएं आपको एक साथ घेर रही हैं। वैसे तो आपका पूरा दबदबा अपने क्षेत्र में है , फिर भी अनुशासन व्यवस्था को कायम रखने के लिए कुछ अधिकार आपको लोगों से मिले हैं। शाम तक कुछ बदलाव नजर आएगा जिसके लिए आपकी तारीफ जरूर होगी।


कर्क :- मनन , किसी ताजा तरीन थियेटर में समय गुजारने या क्लब वगैरह में जाकर मनोरंजन या दावत की व्यवस्था करना आपके लिए महत्वपूर्ण काम हो सकता है। अपने परिजनों दोस्तों के बीच समय गुजार लेना काफी रहेगा। दिन के समय कुछ मेहमान या गेस्ट भी आने की संभावना रहेगी।


सिंह - कुछ फालतू लोगों के कारण आपका समय खराब हो सकता है। बेहतर होगा कि आप सुबह से ही आउटिंग पर निकल जाएं और किसी कोने में बैठ कर अपनी रिसर्च पूरी कर लें यही दिन का सदुपयोग होगा। यदि आप परीक्षार्थी हैं , तो अपने पूरे समय का इस्तेमाल करें।

कन्या :- अपने हिसाब , किताब आर्थिक ताने - बाने को दुरुस्त रखने के लिए यह दिन आपके लिए सबसे उपयोगी होगा। घर का बजट संतुलित करना सभी को पर्याप्त आर्थिक सुविधा मुहैया कराना भी आपका कर्तव्य हो जाता है। आज के दिन शाम किसी संस्था या समारोह के आमंत्रित अतिथि भी हो सकते हैं।


तुला - अपने करियर कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी जर्नी के लिए तैयार रहें। कई लोगों से लेने - देन का बकाया वसूलना कई लोगों से संपर्क साधन करना भी आज की प्रथम ड्यूटी रहती है। चाहे आपका कारोबार मंदा हो या सामान्य लेकिन आज आपकी व्यस्तता आपके लिए जरूरी उपक्रम है।


वृश्चिक - अपने जॉब या बिजनेस में दोपहर तक आप अच्छा रिजल्ट हासिल कर सकते हैं। यदि कोई गंभीर प्राब्लम हो , तो फिर आप अपने अजीजों से संपर्क साधना शुरू कर देते हैं। कभी - कभी कोई काम नहीं होने पर पूजा - पाठ की आवृति भी आप कर लेते हैं। ऐसा ही कार्यक्रम आज भी बन सकता है।


धनु - किसी प्राकृतिक अवस्था या पर्यावरण की समस्या पर आपका ध्यान केंद्रित हो सकता है। अगर कोई रिफार्म आपके हाथ में हो , तो तुरंत कर डालें। ऐसे काम से जहां आपकी ख्याति बढ़ेगी वहीं कुछ हाई - प्रोफाइल्स की नजर भी आप पर जाएगी। किसी बड़े राष्ट्रीय एजेंडा में आपकी शिरकत आगे चलकर पर्याप्त लाभ का पर्याय बन सकती है। प्रेम - संबंधों में प्रगाढ़ता बाधा नहीं होती है।


मकर :- आज आपके करीब कुछ ऐसे लोग सकते हैं जिनके साथ आप लंबी रेस की बात चला सकते हैं। पिछले कुछ समय से आपका आर्थिक ढांचा कमजोर चल रहा है। हो सकता है दिन कुछ फीका गुजरे क्योंकि आपके बराबर खर्चीला कोई और नहीं है।


कुंभ :- किसी शुभकार्य में आज आपकी सहमति जरूरी हो सकती है। सुबह से घर के सदस्यों के लिए हफ्ते भर के खाने - पीने का इंतजाम। आपका दिन दैनिक उपयोग की वस्तुओं का संकलन करने में बीतेगा। उसके बाद नजदीकी मित्रों से गपशप शतरंज की दो - दो बाजी भी हो सकती है। कुछ लोगों के लिए यह दिन काम की बजाय आराम का अधिक होता है।


मीन :- आज का दिन आप रिजर्व रखते हैं सिर्फ नजदीकी मित्रों से मिलने इंटरनेट पर चेटिंग करने के लिए। यदि आप नेटवर्क से पूरा ही जुड़ जाएं , तो दिन भर आप घर से बाहर ही मशगूल रहेंगे। अपराह्न में किसी दावत में भी जाना पड़ सकता है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:28 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh