मनाली : बादल फटने से २२ लोग घायल, 8 लापता
4:31 pm
मनाली, आँखों देखी न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में बुधवार की रात बादल फटने की घटना में 22 कामगार घायल हो गए और कम से कम आठ लोग लापता हो गए। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उप जिलाधिकारी बलबीर ठाकुर ने बताया कि यह हादसा मनाली से लगभग 18 किलोमीटर दूर बुधवार की रात लगभग 12.30 बजे हुआ। बलबीर ने कहा कि घटनास्थल से आठ किलोमीटर दूर एक शव बरामद किया गया है लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों की तलाशी के लिए अभियान चलाया गया है।
गौरतलब है कि लापता हुए कामगार रोहतांग सुरंग के निर्माण से जुड़े थे। यह हादसा उस समय हुआ जब वह धूंदी स्थित अपने शिविरों में लौट रहे थे।

