बारामूला जिले से मुजाहिदीन के दो आतंकी गिरफ्तार


श्रीनगर, आँखों देखी न्यूज़ : युवाओं के भर्ती अभियान में लगे हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को पुलिस ने उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के एक गाव से गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को बारामूला में पट्टन इलाके के कचवा गाव में पुलिस और 29 राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने एक अभियान शुरू किया और दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक सूचना के आधार पर दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों की पहचान पट्टन के अजीज अहमद तेली उर्फ तहीर और पट्टन के धरगाम गाव के फयाज अहमद उर्फ सलीम के तौर पर की गई है।

उन्होंने बताया कि निनगली नाला से गिरफ्तार किए गए आतंकियों के पास से एक एके-47 राइफल, एके राइफल की 15 राउंड गोलिया और चार ग्रेनेड बरामद किए गए। प्राथमिक पूछताछ के दौरान पता चला है कि दोनों आतंकी हथियार का प्रशिक्षण लेने के लिए वर्ष 2001 में सीमा पार गए थे और वर्ष 2011 की शुरुआत में वापस लौटे थे। प्रवक्ता ने बताया कि पट्टन इलाके में युवाओं को भर्ती कर वह हिज्बुल मुजाहिदीन को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे थे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:39 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh