इंग्लैंड को मिला न्यौता
4:44 pm
लार्ड्स। क्रिकेट इतिहास के 2000वें टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टास जीतकर मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लार्ड्स मैदान पर होने वाला यह मैच कई मायनों में खास है।
भारतीय टीम में सुरेश रैना को शामिल किया गया है जबकि युवराज सिंह को मौका नहीं मिला। सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, गौतम गंभीर ने टेस्ट टीम में वापसी की है, यह तीनों ही खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गए थे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सौवें शतक का इंतजार तो है ही सबको साथ ही टीम इंडिया लार्ड्स टेस्ट मैच जीत इस मैदान पर अपना रिकार्ड सुधारना चाहेगी। यह मैच दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला 100वां टेस्ट मैच भी है।

