एचटीसी कॉरपोरेशन ने स्मार्ट फोन पेश किया
4:56 pm
तकनीक पसंद युवाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस फोन की कीमत कंपनी ने 15,990 रुपये रखी है. यह विशेषतौर पर फेसबुक बटन से युक्त है.
एचटीसी के कंट्री प्रबंधक फैजल सिद्धीकी ने मुंबई में संवाददाताओं को बताया कि इसमें फेसबुक के लिए अलग से बटन दिया गया है. ‘एचटीसी चाचा’ को हमने इसे प्रयोग में आसान और सोशल नेटवर्किंग साइट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है.
यह फोन 2.6 इंच की टच-स्क्रीन और क्वेरटी की.पैड वाला है. बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन ने मुंबई में बुधवार को इस मोबाइल फोन को पेश किया.

