ईरान ने अमेरिका के मानवरहित विमान को मार गिराया


ईरान ने फोरदो यूरेनियम संवद्र्धन स्थल के ऊपर अमेरिका के एक मानवरहित विमान को मार गिराया.वेबसाइट ने सांसद अली आगाजादेह के हवाले से बताया है कि इस विमान को ईरान के रिवोल्युशनरी गाडर्स ने मार गिराया.यह घटना कब हुई, खबर में इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.परमाणु मुद्दे पर ईरान और अमेरिका के बीच विवाद चल रहा है. पश्चिम का मानना है कि ईरान परमाणु हथियार बना रहा है, जबकि ईरान इस आरोप का लगातार खंडन करता रहा है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:57 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh