नोएडा, फैक्ट्री में आग लगी, एक की मौत


नोएडा, नोएडा के सेक्टर-63 स्थित जी-39 में एक फैक्ट्री में शनिवार तड़के आग लग गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड का कर्मचारी घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक नोएडा के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इस फैक्ट्री शांति गारमेंट्स में रात करीब दो बजे आग लगी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री में फंसे 6 लोगों को बचा लिया गया। मारे गए शख्स का नाम रंजीत बताया जाता है जो इसी फैक्ट्री का कर्मचारी था। उसे बुरी तरह जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बचाव कार्य के दौरान फायर ब्रिगेड के एसएसओ सोमदत्त और हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद घायल हो गए। दोनों को फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री में आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग कैसे लगी, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:51 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh